पाताल से भी ढूंढकर लाएं लेकिन लेकर आए कार्डियोलॉजिस्ट! विधायक सुमित हृदयेश…. 

Spread the News

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार ओ डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में नवनिर्मित अत्याधुनिक कैथ लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का भ्रमण कर विभिन्न स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। विधायक ने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपचार व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अस्पताल में स्थापित की गई अत्याधुनिक कैथ लैब कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि हृदय रोगों के उपचार हेतु अब क्षेत्रवासियों को बड़े महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे मरीजों का समय एवं आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी। उन्होंने इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को उन्होंने लगातार सदन में प्रमुखता से उठाया, ताकि कुमाऊँ क्षेत्र की जनता को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहा है कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ अपने ही क्षेत्र में सुलभ हो सकें।

हालांकि उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कैथ लैब के संचालन हेतु विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता नहीं है, जिसके कारण यह सुविधा पूर्ण रूप से शुरू नहीं हो सकी है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं शासन स्तर पर वार्ता किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि शीघ्र ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति सुनिश्चित कर कैथ लैब को पूर्ण रूप से संचालित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की जनता को इसका समुचित लाभ मिल सके।

अंत में विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वे जनसेवा एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं तथा जनता की मूलभूत आवश्यकताओं और सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने हेतु लगातार प्रयासरत रहेंगे।

इस दौरान पार्षद रवि जोशी, हेमंत शर्मा, मोहन बिष्ट, मोनू पांडे, दिवेश तिवारी, एडवोकेट धर्मवीर, देवेन्द्र नेगी, वसीम डैनी, मोहम्मद गुफरान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    25 करोड़ के भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी धनंजय गिरी गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। उत्तराखंड के कुमाऊं परिक्षेत्र में करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक की संगठित भूमि और वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले बड़े सिंडिकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।…

    नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,गुण्डा एक्ट के तहत दो शातिर अपराधी 06 माह के लिए जिला बदर… देखें Video 

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। SSP डॉ० मंजूनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत…