स्मार्ट मीटर पर भड़का आक्रोश, पार्षदों ने खून से मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र….. 

Spread the News

हल्द्वानी। स्मार्ट मीटर और बड़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ जनता अब सड़कों पर उतर आई है। बुधवार को जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में सैकड़ों लोग तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क पहुंचे। पार्षद रोहित सहित अन्य पार्षदों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के पश्चात लोग जुलूस की शक्ल में एसडीएम कोर्ट पहुंचे। एसडीएम कोर्ट में सभी पार्षदों ने मुख्यमंत्री के नाम अपने खून से लिखा पत्र सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी को सौंपा। पत्र में स्मार्ट मीटर हटाने, बढ़े हुए बिजली बिल माफ करने और विवादित बिलों की वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के स्मार्ट मीटर का भार गरीब जनता पर थोप रही है। बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से लोगों के बिल बढ़कर आ रहे हैं जिससे उपभोक्ता परेशान है। उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर बहाल किए जाने की मांग की है।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…