संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों पर पुलिस की कठोर कार्रवाई,108 लाइसेंस संदिग्ध, 94 जब्त….

Spread the News

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने फर्जी और संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपदभर में विशेष सत्यापन अभियान चलाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में गठित तीन विशेष पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान 108 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस चिन्हित किए हैं। इनमें से 94 लाइसेंस पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं, जबकि 119 हथियार संबंधित थानों में जमा करा दिए गए हैं। संदिग्ध लाइसेंसों की वैधानिकता और उनके निर्गमन की प्रक्रिया की गहन जांच जारी है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई जून में कुंडा थाना क्षेत्र में फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह का खुलासा होने के बाद शुरू की गई। उस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ चार हथियार और दो फर्जी लाइसेंस बरामद हुए थे।

विवेचना के दौरान सामने आया कि जनपद में बाहरी राज्यों और अन्य जिलों से जारी कई शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर हथियार खरीदे और उपयोग किए जा रहे हैं, जिनकी वैधता संदिग्ध प्रतीत हुई। इसके बाद 25 जून को एसएसपी अजय गणपति ने जनपद स्तर पर विशेष सत्यापन अभियान शुरू करने के आदेश दिए। अभियान के तहत अब तक 678 शस्त्र लाइसेंसों में से 626 का सत्यापन पूरा किया जा चुका है, जबकि 52 लाइसेंसों का सत्यापन अभी शेष है। सबसे अधिक कार्रवाई बाजपुर, केलाखेड़ा, गदरपुर, जसपुर, कुंडा, काशीपुर, सितारगंज और नानकमत्ता क्षेत्रों में हुई, जहां बड़ी संख्या में संदिग्ध लाइसेंस और हथियार पुलिस के कब्जे में लिए गए। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में फर्जी, संदिग्ध अथवा नियमों के विरुद्ध जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    चित्रशिला धाम पर चौपाटी चौपट,चला प्रशासन का बुलडोजर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रानीबाग चित्रशिला धाम पर बनाई जा रही चौपाटी पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चल गया। ध्वस्तीकरण के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है।…

    बड़ी खबर:- गौलापार में ही शिफ्ट होगा नैनीताल हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। उत्तराखंड हाईकोर्ट के नैनीताल से हल्द्वानी गौलापार में शिफ्टिंग किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हाईकोर्ट को…