तमंचे की नोक पर महिला से गैंगरेप और लूट, चार आरोपी गिरफ्तार……. 

Spread the News

हरिद्वार। दिनांक 07.07.2026 को हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में रात के वक्त घर पर अपने बच्चे के साथ मौजूद महिला के साथ तमंचे की नोक पर किए गए बलात्कार और लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू, तमंचा, बाइक, मोबाइल फोन के टूटे पार्ट, बैटरी व महिला से लूटे गए झुमके बरामद किए हैं।

दिनांक 8-7-2026 को महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों केखिलाफ थाना पथरी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पथरी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों पर आरोपियों की तलाश शुरु की गई।

घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास से जुटाए गए सबूतों और आमलोगों से की गई पूछताछ के आधार पर लगातार संभावित स्थानो पर दबिशें दी गई। दिनांक 14-7-2026 को मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पथरी जंगल के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पुछताछ के दौरान दोनों संदिग्ध ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी दबिश देकर हिरासत में लिया गया।

आरोपियों से हुई बरामदगी एवं अन्य सबूतों के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गयी। बाद विधिक कार्यवाही चारों आरोपियों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

 *गिरफ्तार आरोपियों का विवरण-* 

(1) शिवम पुत्र गम्भीर निवासी ग्राम दुर्गागढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार- 24 वर्ष

(2) शेखर पुत्र चादकीराम निवासी उपरोक्त- 22 वर्ष

(3) अरुण पुत्र दलीप निवासी उपरोक्त- 23 वर्ष

(4) विकास पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम महाखडी थाना सयाणा बुलन्दशहर उ.प्र.- 25 वर्ष

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…