एमबीपीजी कॉलेज में सम्मान समारोह के दौरान हंगामा, राज्य आंदोलनकारियों ने उठाए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

समय पर सूचना नहीं देने को लेकर दर्जा मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और आंदोलनकारियों के बीच मंच पर तीखी बहस

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान समारोह में उस समय माहौल गरमा गया, जब सम्मानित किए जाने वाले आंदोलनकारियों ने ही प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। कार्यक्रम में समय पर सूचना और आमंत्रण नहीं मिलने से नाराज राज्य आंदोलनकारियों ने मंच पर ही अपनी आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान दर्जा मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और आंदोलनकारी सुरेंद्र रौतेला व राजू बिष्ट के बीच तीखी बहस भी हुई।

दरअसल, स्थानीय प्रशासन की ओर से राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान दर्जा मंत्री हुकुम सिंह कुंवर संबोधित कर रहे थे। इसी बीच राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र रौतेला और राजू बिष्ट ने कार्यक्रम की सूचना समय पर नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि जिन आंदोलनकारियों के सम्मान में यह आयोजन किया जा रहा है, उनमें से कई को कार्यक्रम की जानकारी काफी देर से दी गई। उन्होंने प्रशासन की इस कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की।

इस मुद्दे को लेकर मंच पर ही हुकुम सिंह कुंवर और दोनों आंदोलनकारियों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते सम्मान समारोह का माहौल गरमा गया। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट रूप से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान से जुड़े कार्यक्रम में सभी को समय से सूचना और उचित आमंत्रण मिलना चाहिए था।

कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम मोनिका आर्य और तहसीलदार कुलदीप पांडेय मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, राज्य मंत्री मोहन पाठक, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज पाठक समेत बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी शामिल हुए।

राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में सूचना और आमंत्रण को लेकर उठा विवाद आयोजन पर ही भारी पड़ गया। सम्मान समारोह के दौरान उठे इन सवालों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं और आंदोलनकारियों के साथ समन्वय को लेकर नई चर्चा छेड़ दी।

Advertisement
  • Related Posts

    सांसद अजय भट्ट ने किया फूड फेस्टिवल का शुभारंभ, स्थानीय व्यंजनों का लिया स्वाद

    नैनीताल। डीएसए मैदान में आयोजित फूड फेस्टिवल का रविवार को सांसद अजय भट्ट ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्थानीय व्यंजनों का…

    दिवाली की रात पिता से हुई थी आखिरी बात, सुबह PAC परिसर में मिला जवान का शव

    46वीं वाहिनी में प्रशिक्षु जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका रुद्रपुर। दिवाली का त्योहार एक परिवार के लिए मातम में बदल…