ऊधमसिंहनगर: पत्नी की हत्या कर फरार पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे में दिया कार्रवाई को अंजाम…..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के गदरपुर क्षेत्र में पत्नी की मारकर हत्या के आरोपी शादाब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशों के तहत की गई त्वरित कार्रवाई में गदरपुर पुलिस ने आरोपी को काशीपुर रोड स्थित विश्राम गृह के पास से गिरफ्तार कर लिया।

21 जून की शाम करीब 6:30 बजे मीरापुर मीरगंज, रामपुर निवासी इस्तकार ने थाना गदरपुर में तहरीर दी कि उसकी बहन मुर्सलीन जहां को उसके पति शादाब, ससुर नवाब हुसैन, देवर नदीम और समद ने प्रताड़ित कर चाकू से हमला कर मार डाला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और सुरागरसी, पतारसी व सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की।

22 जून को पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी शादाब को काशीपुर रोड पर बने विश्राम गृह के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है। पूछताछ में शादाब ने जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि वह नशे का आदी है और भोजन को लेकर हुए विवाद के चलते उसने पत्नी के पेट में चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी से आगे की पूछताछ और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। SSP मणिकांत मिश्रा के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान में यह गिरफ्तारी पुलिस की मुस्तैदी और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की एक और मिसाल है।

  • Related Posts

    आयुक्त दीपक रावत ने सुनी जन समस्याएं, 6 करोड़ की धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज करने के आदेश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना। कई मामलों का आयुक्त ने मौके पर ही निस्तारण किया,…

    नैनीताल घूमने आई महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने महज 10 घंटे में आरोपी चालक को किया गिरफ्तार,साहस दिखा ऐसे बची महिला…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। दिल्ली से नैनीताल घूमने आई महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले टैक्सी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को गंभीरता से लेते…