उत्तराखंड हल्द्वानी: नालों पर हुए अतिक्रमण पर होगी सुनवाई, अतिक्रमणकारियों को अपना पक्ष रखने का मिलेगा पूरा अवसर…..

Spread the News

हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देश पर रकसिया और देवखड़ी नालों में हुए अतिक्रमण पर अतिक्रमणकारियों को अभिलेख प्रस्तुत करने का अवसर देने के लिए 23 जून से 28 जून तक विशेष कैंपों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। डीएम कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान जारी निर्देशों के क्रम में यह कैंप लगाए जा रहे हैं, जिसमें अतिक्रमणकर्ताओं को दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन शिविरों में आने वाले लोगों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें पेपर, पेन और जरूरतमंदों के लिए आवेदन लेखन की सुविधा भी शामिल है। प्रत्येक दिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित होंगे, जिनमें राजकीय विद्यालय बमौरी तल्ली, सुभाषनगर, आवास विकास और रेशम विभाग कार्यालय सहित कुल छह स्थानों को चिह्नित किया गया है।

शिविरों में आपत्तियों की सुनवाई और अभिलेखों की जांच के लिए राजस्व विभाग, नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इस प्रक्रिया की निगरानी नायब तहसीलदार डी.सी. मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम करेगी। प्राप्त सभी आपत्तियों को विधिवत पत्रावलियों में संकलित कर तहसील कार्यालय में जमा कराया जाएगा, जिसके बाद तहसीलदार हल्द्वानी द्वारा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने कहा है कि मानसून को ध्यान में रखते हुए नालों में अवैध अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है और इससे होने वाले संभावित खतरों से पहले ही निपटने के उद्देश्य से यह कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे कैंप में पहुंचकर समय से अपने दस्तावेज प्रस्तुत करें, ताकि नियमानुसार उचित निर्णय लिया जा सके।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…