नैनीताल घूमने आई महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने महज 10 घंटे में आरोपी चालक को किया गिरफ्तार,साहस दिखा ऐसे बची महिला…..

Spread the News

हल्द्वानी। दिल्ली से नैनीताल घूमने आई महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले टैक्सी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. नेमंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 10 घंटे के अंदर आरोपी को भवाली रोड पाइंस के पास से वाहन सहित गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 05 मार्च 2026 को एक महिला पर्यटक दिल्ली से देहरादून होते हुए बस से हल्द्वानी पहुंची। महिला ने काठगोदाम से नैनीताल जाने के लिए टैक्सी किराए पर ली। रात्रि में काठगोदाम से नैनीताल के लिए रवाना होने के दौरान करीब 01:30 बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने वाहन को नैनीताल ले जाने के बजाय पटवाडांगर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया।

महिला द्वारा विरोध करने पर चालक ने वाहन रोककर उसके साथ बदसलूकी, मारपीट करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया और उसका मोबाइल फोन लूट लिया, ताकि वह किसी को सूचना न दे सके।

06 मार्च की सुबह स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फोरेंसिक टीम से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों, वाहन संख्या UK04TB 5500 (वैगनआर) तथा वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से जांच करते हुए आरोपी दीपक सिंह बोरा को पाइन्स-भवाली रोड से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पीड़िता का लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने कहा कि नैनीताल में महिलाओं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…