हल्द्वानी: पकड़ा गया महिला को मौत के घाट उतारने वाला गुलदार, लंबे इंतजार के बाद वन विभाग को मिली सफलता….देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। रानीबाग के समीप मोरा दोगड़ा क्षेत्र में पूर्व में पुष्पा देवी नामक महिला पर जानलेवा हमला करने वाला गुलदार आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है। ग्रामीणों में दहशत का कारण बना यह गुलदार काफी समय से इलाके में सक्रिय था।

 

वन विभाग की टीम ने कई दिनों की निगरानी और प्रयासों के बाद गुलदार को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। फिलहाल गुलदार को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि गुलदार को आदमखोर घोषित किया जाएगा या नहीं।

गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में इस तरह के हमलों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…