उत्तराखंड हल्द्वानी: बरेली रोड गली नंबर 11 स्थित महेश्वरी फूड सप्लायर्स फैक्ट्री में प्रशासन की छापेमारी, मिली गंदगी,सील

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के बीचों-बीच घनी आबादी वाले इलाके में  संचालित नूडल्स फैक्ट्री पर प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर शाम छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। बरेली रोड  गली नंबर 11 में चल रही ‘महेश्वरी फूड सप्लायर्स’ में नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग, पूर्ति विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान घर के भीतर चल रही इस निर्माण इकाई में भारी गंदगी, फंगस लगी सामग्री और अनगिनत तिलचट्टों की भरमार पाई गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने किया। निरीक्षण में फैक्ट्री के बेसमेंट में भारी मात्रा में एक्सपायर्ड सॉस, पल्प और अन्य खाद्य सामग्री पाई गई, जिसे तुरंत सील कर दिया गया।

 

 

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…