उत्तराखंड हल्द्वानी: दमुवादूंगा में टीन शेड पर गिरा विशाल वृक्ष, तीन घायल।

Spread the News

कुछ नहीं बचा साहब बस बच्चे बच गए, ऊपर वाले का शुक्र है। रोते रोते यही शब्द प्रीति की सास मीना देवी के मुंह से बार बार निकल रहे थे।

हल्द्वानी: जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को दमुवादूंगा मल्ला प्लॉट में रहने वाली प्रीति के घर पर सुबह लगभग 7 बजे अचानक सेमल के पेड़ की विशाल शाख गिर पड़ी। विशाल शाख के गिरने से प्रीति का आशियाना पूरी तरहां से बर्बाद हो गया। हादसे के समय पूरा परिवार घर में मौजूद था। बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे,तभी तेज आवाज के साथ पेड़ की साख घर पर गिर पड़ी। हादसे में प्रीति के पति नीरज और ससुर जगदीश चंद्र घायल हो गए, जिन्हें टूटे हुए घर के मलवे से मुश्किल से निकाल कर 108 से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रीति ने बताया कि उन्हें और बेटे को हल्की चोटें आई हैं। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। प्रीति ने बताया कि किसी तरहां मेहनत मजदूरी करके बच्चों के सर पर छत का इंतजाम किया था अब वो भी नहीं रहा बस अब तो प्रशासन से यही आस है कि वह कुछ मदद कर दे तो कुछ हो।

  • Related Posts

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…