यहां दिनदहाड़े युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार..

Spread the News

देहरादून। दिनदहाड़े एक युवती की चापड़ से वार कर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के विरोध में आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। आरोपी युवक के एक बच्चे का पिता होने की बात सामने आई है।

अंसारी मार्ग मच्छी बाजार में सोमवार सुबह 27 वर्षीय आकाश कुमार नामक युवक ने 23 वर्षीय युवती पर चापड़ से कई वार कर दिए और मौके से फरार हो गया। युवती को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है।

बता दें कि आरोपी ने घटना को युवती के घर के पास ही अंजाम दिया है। सूत्रों के अनुसार एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई गई है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ही एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने मौका मुआयना भी किया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी युवक को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

युवती को धमका रहा था युवक, दो दिन पहले ही दी गई थी शिकायत

जानकारी के मुताबिक, मृतका ने दो दिन पहले ही युवक के खिलाफ खुदबुड़ा चौकी में धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, मर्डर की घटना के बाद युवती के परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया है। युवती के परिजन ने पुलिस ने खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

डेंटल क्लिनिक में काम करती थी युवती

लोगों के मुताबिक मारी गई युवती इलाके के एक डेंटल क्लिनिक में काम करती थी। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समाय युवती क्लिनिक जाने के लिए अपने घर से निकली थी और आरोपी ने बातचीत के बहाने से घटना को अंजाम दिया है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…