100 मीटर गहरी खाई में गिरी रोडवेज बस, 3 की मौत, रेस्क्यू जारी- देखें Video…..

देहरादून। राजधानी के कालसी क्षेत्र के कुवाणु–मीनस मोटर मार्ग पर मंगलवार को दूसरे वाहन को पास देने के दौरान हिमाचल रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।

बस में 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची SDRF की टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की HP66A-2588 बताई जा रही है, जो नेरवा से पोंटा की ओर जा रही थी। हादसे में घायलों को उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement

Related Posts

शराब के ठेकों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में शराब की दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य षड्यंत्रकारी को गाजियाबाद से…

किशोरी से दुष्कर्म के गवाह त्रिशूल होटल पर चला बुलडोजर, रसोईघर और स्टोर का हिस्सा ध्वस्त…

15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल त्रिशूल पर मंगलवार…