सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर, हल्द्वानी के युवक से 5.20 लाख की ठगी……

Spread the News

हल्द्वानी। एक बार फिर सोशल मीडिया पर साइबर ठगों ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया। युवक को भारी मुनाफे का लालच देकर इनवेस्टमेंट की योजना बताई। शिप्पोलेजर डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर अकाउंट बनाकर निवेश कराया और 5.20 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेमपुर लोशज्ञानी निवासी नितिन भंडारी ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उससे टेलीग्राम के जरिए संपर्क किया और शिप्पोलेजर डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर अकाउंट बनाकर निवेश करने का झांसा दिया। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने पहले दिन कुछ बोनस राशि भी दिखाई। इसके बाद 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में किस्तों में कुल 5.20 लाख रुपये जमा करा लिए। आरोपियों ने रकम बढ़ने और मुनाफा मिलने का लालच देकर लगातार भुगतान कराया। जब पीड़ित ने अपनी जमा की गई रकम और बताए गए बोनस को निकालने का प्रयास किया तो वेबसाइट पर निकासी की सुविधा बंद मिली। संपर्क करने पर आरोपियों के मोबाइल नंबर और टेलीग्राम अकाउंट भी निष्क्रिय हो गए। इसके बाद युवक को ठगी का एहसास हुआ। हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि साइबर सेल की टीम बैंक खातों, ट्रांजैक्शन आईडी और वेबसाइट के तकनीकी विवरण के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। ठगी में इस्तेमाल किए गए खातों और डिजिटल ट्रेल के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Related Posts

छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत……

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून।  प्रेमनगर इलाके के केहरी गांव में सोमवार रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों के बीच  लाठी-डंडे चल गए और…

विद्यालय में गबन, आरोपी प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक निलंबित……

Spread the News

Spread the Newsहरिद्वार। जिले के बहादराबाद में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में कार्यरत प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक पर विद्यालय के शुल्क संबंधी दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर कर गबन किए जाने…