वाहन चलाते पकड़ा गया नाबालिग, पिता के खिलाफ गैर जमानती वारंट…..

हरिद्वार। जिले के रुड़की में दो पहिया वाहन चला रहे नाबालिग के पकड़े जाने पर पुलिस ने उसके पिता का मोटर वाहन अधिनियम के तहत 25 हजार रुपये का चालान किया था, लेकिन बार-बार समन के बावजूद न्यायालय में पेश न होने पर पिता के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। अब पिता के सर पर जेल जाने की तलवार लटक रही है। इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि वाहन चलते नाबालिग के पकड़े जाने पर वाहन चालक स्वामी के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…