दहशत का पर्याय गुलदार पिंजरे में हुआ कैद, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस…..

Spread the News

बागेश्वर। जिले के मनकोट और छाती गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया।रविवार तड़के वन विभाग के पिंजरे में गुलदार के कैद होने की सूचना से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

पिछले कुछ दिनों से आबादी वाले इलाकों में लगातार दिखाई दे रहा गुलदार बीते शनिवार को एक ग्रामीण के घर में लगे निजी सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया था। इस जानकारी के आधार पर रेंजर केवलानंद पांडेय के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने शनिवार शाम पिंजरे की जगह बदली थी। विभाग की यह रणनीति कारगर साबित हुई और रविवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में फंसा मिला। क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता से लोग बेहद डरे हुए थे। कुछ दिन पहले ही उसने दिन-दहाड़े आंगन से बकरी को अपना निवाला बनाया था, जबकि मनकोट गांव में एक बुजुर्ग महिला पर हमले की घटना के बाद से ही वन विभाग अलर्ट मोड पर था। हालांकि विभाग ने 10 ट्रैप कैमरे लगाए थे, लेकिन तेंदुआ उनमें ट्रेस नहीं हो पा रहा था। रविवार सुबह जैसे ही तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त अब भी जारी है।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…