60 मीटर नीचे गिरी पर्यटकों की स्कॉर्पियो, दो की मौत एक घायल..देखें Video..

Spread the News

अल्मोड़ा। धौलछीना-सेराघाट मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्कार्पियो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल का अल्मोड़ा में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे सेराघाट की ओर जा रही दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो कसार बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार 3 लोगों में से मंगलपुरी महरौली नई दिल्ली निवासी प्रणब रॉय उम्र लगभग-75 वर्ष और शुभी रॉय उम्र लगभग-72 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई जबकि सिद्धार्थ रॉय उम्र लगभग -52 वर्ष पुत्र प्रणब रॉय बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार दो हिस्सों में बंट गई।

Related Posts

चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…