पुलिस का नशे पर प्रहार , 3.10 करोड़ की स्मैक के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार…

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने लगभग 3.10 करोड़ की स्मैक के साथ यूपी के तस्कर को गिरफ्तार किया है। किच्छा पुलिस और एसटीएफ/एएनटीएफ की कुमाऊं यूनिट द्वारा की गई सामूहिक कार्रवाई से नशे की यह खेप कुमाऊं भर में पहुंचाए जाने की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सहनवाज शातिर तस्कर है और वह यूपी के बरेली जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे पर 1 किलो 33 ग्राम स्मैक बरामद की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

सितारगंज में होनी थी स्मैक की डिलीवरी.. 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे स्मैक की ये खेप बरेली (यूपी) के बहेड़ी इलाके में रहने वाले एक शख्स ने दी थी। बकौल पुलिस, सहनवाज ने इस खेप को सितारगंज के रहने वाले एक शख्स को सप्लाई किए जाने की बात स्वीकारी है।

Related Posts

चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…