गणतंत्र दिवस पर बेच रहा था शराब, Video वायरल…….

Spread the News

हल्द्वानी। 26 जनवरी पर बंदी के बावजूद शराब बेचने का वीडियो वायरल होने पर आबकारी विभाग द्वारा जांच किए जाने पर रेलवे स्टेशन रोड, निकट शमा होटल पर अभियुक्त कृष पुत्र पप्पू, निवासी-टनकपुर रोड, वार्ड नं0-4 राजपुरा को अवैध शराब की बिकी करते हुए पकडा गया। अभियुक्त के पास से देशी व विदेशी शराब के 119 पव्वे बरामद किये गये। उक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा-60 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी ।

वहीं तिकोनिया स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर एक व्यक्ति द्वारा शराब बेचे जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अगन आर्या पुत्र गणेश राम, निवासी-हिम्मतपुर, मोटाहल्दू, अर्जुनपुर, लालकुआ को पकड़ा। अभियुक्त के पास से दो क‌ट्टों में देशी व विदेशी शराब बरामद की गयी है। उक्त के विरूद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा-60 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है।

  • Related Posts

    भूस्खलन के बीच SDRF बनी सहारा, रोप के सहारे 500 यात्रियों को कराया सुरक्षित पार..देखें Video.

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। मुन्ना बैंड के समीप भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बाधित होने पर रविवार को SDRF ने मोर्चा संभाल लिया। सब इंस्पेक्टर डूंगर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में…

    गहरी खाई में गिरा ट्रैकर, SDRF ने जान पर खेल बचाई जान..देखें Video…

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। रुद्रनाथ ट्रैक पर रविवार को एक ट्रैकर पहाड़ी से फिसलकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने…