भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी………

Spread the News

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर देर रात हुए गोलीकांड से से इलाके में सनसनी फैल गई है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान नितिन लोहनी निवासी जज फार्म के रूप में हुई है। बताया जा रहा है पार्षद ने अपने आवास के बाहर ही युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से पार्षद की लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण कुछ दिन पहले हुआ आपसी विवाद हो सकता है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पहले भी विवादों में रहा है पार्षद

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पार्षद का नाम पूर्व में भी कई विवादों और मारपीट के मामलों में सामने आ चुका है। इसी पार्षद से जुड़े एक पुराने विवाद को लेकर विधायक बंशीधर भगत को भी पूर्व में कोतवाली परिसर के बाहर धरना देना पड़ा था।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…