रामनगर में बाघ ने श्रमिक को बनाया निवाला, इलाके में दहशत….

Spread the News

रामनगर। उत्तराखंड में मानव – वन्यजीव संघर्ष का एक नया मामला सामने आया है। रामनगर के ढेला क्षेत्र में 2 जनवरी को बाघ द्वारा महिला को निवाला बनाने की घटना से फैली दहशत से अभी ग्रामीण उबर भी नहीं पाए थे कि रविवार को वन प्रभाग के कोटा रेंज के भलोन गांव में बाघ के हमले से बिहार निवासी श्रमिक अभिमन्यु कुमार(30) की दर्दनाक मौत हो गई। श्रमिक जल जीवन मिशन के तहत पानी की पाइपलाइन बिछाने के काम के लिए यहां आया हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि गुड्डू पाठक के फार्म के पास एक नाले के समीप बाघ ने अचानक श्रमिक पर हमला कर दिया। बाघ उसे घसीट कर पास ही झाड़ियों में ले गया। कुछ दूरी पर उसका शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। वन विभाग द्वारा आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से बे बाहर न निकलने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    महापौर का सख्त एक्शन, स्कूल से गौशाला तक परखी व्यवस्थाएं……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में जनसुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महापौर गजराज बिष्ट ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने…

    जुलूस में हथियार लहराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार; वीडियो फुटेज से होगी बाकी की पहचान….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। 15 अगस्त को रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में निकाले गए जुलूस के दौरान तलवार, गंडासा, खुकरी, तमंचे और अन्य हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर आमजन में भय पैदा…