नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने 31 नेताओं की सदस्यता की समाप्त, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुई कार्रवाई

Spread the News

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हल्द्वानी नगर निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 31 नेताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अनुमति और जिला प्रभारी कैलाश शर्मा से विचार-विमर्श के बाद यह कार्रवाई की। निष्कासित नेताओं में कई पूर्व और निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। इन नेताओं ने विभिन्न वार्डों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इससे पहले, उत्तराखंड निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 47 नेताओं को भी भाजपा से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया था। इनमें देहरादून महानगर के कई नेता शामिल थे, जिन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ा या अन्य दलों से चुनाव में भाग लिया था। भाजपा ने यह कदम पार्टी अनुशासन को बनाए रखने और संगठन के खिलाफ कार्य करने वाले सदस्यों पर सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से उठाया है।

  • Related Posts

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…