हल्द्वानी: थार चालक ने मारी राहगीरों को टक्टर! कार से बरामद हुई चरस..

Spread the News

हल्द्वानी- मुखानी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौफला के निकट एक अनियंत्रित थार ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों राहगीर छिटक कर दूर जा गिरे। वहीं थार सवार कार लेकर नाले में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने थार कार से चरस बरामद की है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5 बजे कटघरिया की ओर से एक थार कार तेज रफ्तार में आ रही थी। चौफला के पास थार अचानक से अनियंत्रित हुई और शिव मंदिर के निकट सड़क किनारे जा रहे दीवान सिंह और राजेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। इसके बाद थार का चालक पूरी तरह से नियंत्रण खो बैठा और बैरियर को तोड़ते हुए सड़क किनारे नाले की तरफ लटक गया। जिसके बाद आस-पास के स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को मुखानी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भिजवाया। उधर मौका पाकर चालक थार छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि थार की रफ्तार तेज थी। इस वजह से यह हादसा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर जांच की तो उसमें 30 ग्राम चरस मिली।

  • Related Posts

    लेबर क्वार्टर हटाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों का फूटा गुस्सा, प्रवेश बंद कराने की भी उठी मांग..Video.

    Spread the News

    Spread the Newsपत्थरबाजी की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, पार्षद समेत बड़ी संख्या में लोग हुए एकजुट हल्द्वानी। तल्ली बमौरी शक्ति नगर क्षेत्र स्थित लेबर क्वार्टर से…

    ‘गैंग’ के आरोपों पर धीरज बिष्ट का पलटवार, बोले- मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं…

    Spread the News

    Spread the Newsएबीवीपी प्रत्याशी ने पत्रकार वार्ता में आरोपों को बताया गलत, कहा- छात्र हितों की आवाज बनकर लड़ूंगा चुनाव हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ…