राष्ट्रीय खेलों के समापन कार्यक्रम के चलते जारी हुआ ट्रैफिक प्लान,ये रहेगी व्यवस्था

Spread the News

हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य समापन समारोह के मद्देनजर हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष डायवर्जन प्लान जारी किया है, जो 14 फरवरी को सुबह 7 बजे से प्रभावी रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, जबकि छोटे वाहनों को निर्धारित रूटों से डायवर्ट किया जाएगा। बरेली रोड, रामपुर रोड, चोरगलिया रोड और कालाढूंगी रोड से आने वाले छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग डायवर्जन प्लान तय किए गए हैं, ताकि मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित न हो। पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने और यहां से जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से गुजरने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, शहर के विभिन्न रेलवे फाटकों और पुलों से गौलापार की ओर आवागमन दोपहर 12 बजे से पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। समारोह स्थल गौलापार स्टेडियम में प्रवेश पास धारकों के लिए ही अनुमत होगा। सभी गणमान्य अतिथियों को कार्यक्रम स्थल पर समय से पहुंचने की हिदायत दी गई है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…