देखें दिल दहला देने वाला Video – नैनीताल रामपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पर पलटा ट्रक, चालक की मौत……. 

Spread the News

रामपुर। नैनीताल रामपुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भूसे से लदा ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद बोलेरो पर पलट गया, जिससे बोलेरो पूरी तरह पिचक गई। हादसे में बोलेरो के चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम उत्तरप्रदेश के रामपुर मे पहाड़ी गेट के पास बिलासपुर की और जा रहा भूसे से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद बोलेरो पर पलट गया। अचानक हुए हादसे में बोलेरो चालक को जरा भी मौका नहीं मिला। ट्रक के नीचे दबी बोलेरो भूसे के ढेर में गुम सी हो गई।

हादसे में बोलेरो चालक गंज थाना क्षेत्र के गूजर टोला निवासी फिरासत की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फिरासत बिजली विभाग के खौद बिजलीघर में तैनात एसडीओ का चालक था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…

    घर बैठे कागजों में जमीन नाप रहे लेखपाल,30 मामलों में एफआईआर दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह…