तीन लाख की स्मैक के साथ काठगोदाम का भास्कर गिरफ्तार…

काठगोदाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पकड़ा, रेलवे फाटक बनभूलपुरा से खरीदकर लाने की बात कबूली

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम क्षेत्र में एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण में काठगोदाम पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।
सोमवार (24 नवंबर) को कैनाल रोड काठगोदाम में चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी भास्कर तिवारी उर्फ भानु (32) निवासी सेंट पॉल स्कूल के पीछे काठगोदाम को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करता था। वर्तमान में नौकरी नहीं होने के कारण पैसे कमाने के लालच में उसने रेलवे फाटक बनभूलपुरा से स्मैक खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

Advertisement
  • Related Posts

    उत्तराखंड में कांग्रेस का ‘45 पार’ का नारा, हरीश रावत बोले- जनता बना चुकी बदलाव का मन…

    महिला अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेशभर में अभियान चलाएगी कांग्रेस, राहुल और प्रियंका गांधी जल्द करेंगे उत्तराखंड का दौरा हल्द्वानी। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी…

    चुनाव से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 दरोगाओं को नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    आठ चौकी प्रभारियों को हटाकर दूसरे थानों और पुलिस कार्यालय भेजा, एसएसपी अजय गणपति ने जारी किए आदेश रुद्रपुर। विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस…