देखें Video- अंकिता के हत्यारों को सख्त सजा दिए जाने की मांग, यूथ कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाल जाताया विरोध…..

Spread the News

हल्द्वानी। अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ आज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए बुधपार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक मशाल जुलूस निकाल दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की।

सोमवार की शाम बुद्धा पार्क में एकत्रित युद्ध कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए इस मामले के दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने और सीबीआई जांच किए जाने की मांग की।

यूथ कांग्रेस के नेता हेमन्त साहू व विशाल भोजक ने कहा है कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

युवा नेत्री दीपा खत्री व अक्षत पाठक ने कहा अंकिता प्रकरण की जब तक सीबीआई जांच नहीं होती और सभी दोषियों को सजा नहीं होती तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

इस दौरान सौरभ कुमार, रक्षित बिष्ट, अमन अंसारी, बिलाल अहमद, भावेश कुरिया, खगेन्द्र मेहरा, नंदनी खत्री, शाहनवाज मालिक, मयंक गोस्वामी, शानू अल्वी, आयुष नागर, मोहम्मद शरिक, शोभित कुमार, गुरमीत गौतम, साहिल राज, उमंग पाठक, मेहुल साह, दीपक बिष्ट, मेहुल जोशी, पवन बिष्ट, हर्ष शर्मा, सुशील राय, गौरव सुयाल, राहुल रावत, दीपू पांडे समेत तमाम युवा मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राहुल गांधी पर मुकदमे को लेकर भड़का वाल्मीकि समाज, कोतवाली में किया जोरदार प्रदर्शन….

    Spread the News

    Spread the Newsसमाज का दावा—शिकायतकर्ता का वाल्मीकि समाज से कोई संबंध नहीं, निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में…

    ज्योलीकोट में जलजनित बीमारियों पर प्रशासन सख्त, घर-घर होगी सैंपलिंग….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी/ज्योलीकोट। ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों से बढ़ रही बीमारी को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट सहित गाजा, सरियाताल,…