मोस्ट वांटेड बदमाश को ले जा रहे हैं पुलिस वाहन पर दिनदहाड़े फायरिंग,बदमाश सहित दो पुलिसकर्मी घायल…..

Spread the News

हरिद्वार। जिले में हुई सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है। यहां बाइक सवार युवकों ने मोस्ट वांटेड विनय त्यागी को ले जा रहे पुलिस वाहन पर अंधाधुंध गोलियां चला दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस वारदात में विनय त्यागी को तीन गोली लगने की बात सामने आ रही है। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, पुलिस विनय त्यागी को कोर्ट में पेशी के लिए रुड़की से लक्सर ले जा रही थी। इसी दौरान लक्सर ओवरब्रिज पर ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वाहन में मौजूद दो पुलिस कांस्टेबल भी जख्मी हो गए।

घायलों को पुलिस तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने विनय त्यागी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। विनय त्यागी पर लूट, डकैती समेत 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह पुलिस रिकॉर्ड में हार्डकोर क्रिमिनल बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से जहां इलाके में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। जाम के दौरान अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी पर फायरिंग की, जिसमें आरोपी विनय त्यागी को गोलियां लगी हैं। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस वारदात में घायल बदमाश का संबंध कुख्यात सुनील राठी गैंग से होने की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

  • Related Posts

    पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…

    पुलिस ने किया 7 करोड़ की ठगी का खुलासा, 3 साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को ज्यादा ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता…