नैनीताल विंटर कार्निवाल में हुआ हंगामा,पंजाबी गायक परमिश वर्मा को छोड़ना पड़ा मंच…..

Spread the News

नैनीताल। विंटर कार्निवल के पहले ही दिन हंगामा होने से पुलिस प्रशासन की लचर व्यवस्था की पोल जनता के समक्ष खुल गई। प्रसिद्ध पंजाबी गायक परमिश वर्मा के कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के बाद पुलिस को उन्हें कार्यक्रम के भी स्टेज से ले जाना पड़ा।

मंगलवार को विंटर कार्निवल के भव्य शुभारंभ के बाद गायक परमिश वर्मा द्वारा प्रस्तुति दिए जाने के दौरान एक प्रशंसक उन्हें मंच पर गुलाब देने पहुंच गया। इसके बाद प्रशंसकों में अपने पसंदीदा कलाकार को फूल देने और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई। इस पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर प्रशंसकों को मंच से उतारना पड़ा। इस दौरान कुछ युवकों और पुलिस में धक्का मुक्की भी हुई। हंगामा बढ़ने पर पुलिस परमिश को स्टेज से ले गई।

कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसपी जगदीश चंद्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सिडकुल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। इंदिरा कॉलोनी स्थित एक घर में सिडकुल कर्मी का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को…

    शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर बनेगा भव्य द्वार!मुख्यमंत्री धामी…. 

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंच उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए उनके माता…