अंकिता हत्याकांड पर फिर गरमाई सियासत, महिला कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंक जताया विरोध….

Spread the News

हल्द्वानी। उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड पर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस द्वारा जगह – जगह सरकार का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज बुधवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में महिला कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंक जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष जया कर्नाटक ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए इस घटना में संलिप्त लोगों का नाम उजागर कर उन्हें कठोर सजा दिए जाने की मांग की है।

राधा आर्या ने कहा कि पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी द्वारा अंकिता हत्याकांड में शामिल वीआईपीयों के नाम लिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, उसके बावजूद सरकार उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इन वीआईपीयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जिससे अंकिता को न्याय मिल सके।

पुतला फूंकने वालों में मधु सांगुड़ी, भगवती बिष्ट, चंपा चिलवाल, पुष्पा तिवारी, राम शर्मा,सविता गुरुरानी आदि मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    सिडकुल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। इंदिरा कॉलोनी स्थित एक घर में सिडकुल कर्मी का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को…

    शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर बनेगा भव्य द्वार!मुख्यमंत्री धामी…. 

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंच उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए उनके माता…