उत्तराखंडचंपावत:- मामूली विवाद पर पति ने पत्नी की हत्या कर शव लगाया ठिकाने,पुलिस की सख्ती से खुला मामला…….

Spread the News

चंपावत। पति पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस द्वारा आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर पत्नी का शव बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार 24 नवंबर को छैकुड़ा गांव निवासी महावीर प्रसाद देवली का अपनी पत्नी दमयंती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में महावीर ने पत्नी के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर पत्नी के शव को गांव से कुछ दूर गदेरे में पत्थरों से दबा दिया।

अगले दिन घर पहुंचे मृतका के बड़े पुत्र विनय ने मां के बारे में पूछा तो पिता ने उसके बीते दिन से लापता होने की बात कही। विनय ने मां की काफी तलाश की पर कुछ पता नहीं चल पाया। तब उसने पुलिस को मां के लापता होने की सूचना दी।

बुधवार सुबह पुलिस ने छैकुड़ा गांव पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू की। शक होने पर महावीर प्रसाद से सख्ती से पूछताछ किए जाने पर उसने अपराध कबूल करते हुए पत्नी के शव को गदेरे से बरामद करा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई,369 ग्राम चरस के साथ खन्स्यू का विक्रम गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने 369 ग्राम अवैध…

    पीली कोठी चौराहे पर आतंक मचाने वाले 20 को पुलिस ने दबोचा……… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पीली कोठी चौराहे के पास दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद हुए पथराव और अराजकता फैलाने वाले 20 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…