उत्तराखंडदेहरादून:- माता-पिता के साथ स्कूटी पर सवार छात्र को हाथी ने पटका,मौत,परिजनों में मचा कोहराम……….

Spread the News

देहरादून। माता पिता के साथ जा रहे बालक को जंगली हाथी ने स्कूटी से खींच पटक कर मार डाला। माता पिता ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार थानों वन रेंज में कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट निवासी कमल थापा शाम लगभग 4:00 बजे पत्नी नीलम देहरादून और बेटे कुणाल थापा (12) को स्कूटी में बीच में बैठाकर कालू सिद्ध मंदिर की तरफ आ रहे थे। मंदिर से कुछ पहले थानो वन रेंज के जंगल से निकल सड़क पर आए हाथी ने स्कूटी से बीच में बैठे छठवीं कक्षा के छात्र को खींच लिया और पटक कर मार डाला। पति-पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

इसके बाद भी हाथी काफी देर तक सड़क पर डंटा रहा। बाद में छात्र के पिता कमल थापा ने आग जलाकर किसी तरह हाथी को भगाया। तब वह पुत्र को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने कुणाल को मृत घोषित कर दिया। घटना से माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…