हल्द्वानी:-मुख्यमंत्री धामी ने किया सिटी बस सेवा का शुभारंभ, आम नागरिक को मिलेगी सस्ती और सुरक्षित यात्रा की सुविधा……

Spread the News

हल्द्वानी। लंबे समय से लंबित पड़ी सिटी बस सेवा का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरि झंडी दिखाकर शुभारंभ कर दिया। सोमवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस से सीएम धामी ने सिटी बस सेवा का शुभारंभ कर शहर की जनता को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहर के विकास और जनसुविधा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम है, जो आम नागरिकों, विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों के लिए राहत लेकर आएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस सेवा से हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था में राहत मिलने के साथ – साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी,और जनता को सस्ती और सुरक्षित परिवहन सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड के प्रत्येक नगर में आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और जनहितकारी परिवहन व्यवस्था स्थापित करना है, ताकि हर नागरिक को बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके।

इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत (कालाढूंगी), राम सिंह केड़ा (भीमताल), भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, जनप्रतिनिधि एवं कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

Spread the News

Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

Spread the News

Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…