उत्तराखंड:-किशोरी को लेकर फरार पूर्व भाजयुमो जिला महामंत्री हरिद्वार से गिरफ्तार…..

Spread the News

नैनीताल से गुमशुदा किशोरी को लेकर फरार भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री देव सिंह बगड़वाल को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के मेडिकल के बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

आठ अक्तूबर को एक महिला ने कोतवाली में 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने की शिकायत कराई। मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना पर रविवार को पुलिस ने किशोरी को युवक के साथ हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मल्लीताल निवासी देव सिंह बगड़वाल के खिलाफ पॉक्सो की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी व युवक के मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों को न्यायालय पेश करने की तैयारी की जा रही है। बताते हैं कि घटना के बाद युवक के परिजनों ने उसे जायदाद से बेदखल भी कर दिया था।

Related Posts

चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…