उत्तरप्रदेश:- नाबालिग को बंधक बना दो दिन तक हैवानियत करता रहा किशोर, मुकदमा दर्ज……

Spread the News

गोरखपुर। पीपी गंज थाना क्षेत्र में किशोर के नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने किशोरी को मुक्त कराकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पीपलगंज थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि दूसरे समुदाय के 17 वर्षीय किशोर उनकी नाबालिग बेटी को अपने घर ले गया। आरोप है कि किशोर ने नाबालिग को दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बताया कि इस बीच परिजन बेटी की तलाश करते रहे। दो दिन बाद जानकारी मिलने पर किशोरी के परिजनों ने उसे मुक्त कराया।

इस संबंध में पुलिस के अनुसार किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी की मेडिकल जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सट्टे का जाल, लेनदेन के चक्कर में नाबालिक ने गंवाई जान…..

Spread the News

Spread the Newsकालाढूंगी। जल्दी पैसा कमाने की चाहत में जुए और सट्टे की दलदल में धंस कर हजारों परिवार बर्बाद हो चुके हैं। सट्टे और पैसों के लेनदेन में फंसे…

पेयजल समस्या पर फूटा गुस्सा, जल संस्थान कार्यालय पहुंचे लोगों ने किया सहायक अभियंता का घेराव…. 

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में पेयजल की समस्या भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को वार्ड नंबर 12 की पार्षद प्रीति आर्य के नेतृत्व में…