पंजाबी वूमेंस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, कनिका वासुदेवा ने सौंपी जिम्मेदारियां…..

Spread the News

2026-28 के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को नई गति देने का संकल्प

हल्द्वानी। कैनाल रोड स्थित होटल में पंजाबी वूमेंस क्लब हल्द्वानी की वर्ष 2026-28 की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संस्था की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए क्लब की आगामी गतिविधियों को नई ऊर्जा के साथ संचालित करने का आह्वान किया। इस दौरान संरक्षक मंडल एवं अध्यक्ष ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बैज पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

अध्यक्ष कनिका वासुदेवा ने कहा कि पंजाबी वूमेंस क्लब सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। क्लब की ओर से प्रतिवर्ष करवाचौथ मेला, लोहड़ी मेला, रक्तदान शिविर, निशुल्क चिकित्सा शिविर समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यकाल में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

नई कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल में रीना मानसेरा, रश्मि राजपाल, उपमा सेठी, नीलिमा सडाना, नीतू साहनी, प्रिया सहगल, पूनम क्वात्रा और किरण कक्कड़ को शामिल किया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर संगीता गांधी, नीति थरेजा, पूजा बग्गा, कनी मल्होत्रा और चेष्टा सडाना को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर आस्था गुंबर और ऐमा साहनी, जबकि सचिव पद पर गुंजन सडाना, सीमा बत्रा, एकता वर्मा और भूमिका बांगा को मनोनीत किया गया।

इसी तरह संयुक्त सचिव पद पर बबीता जुनेजा, ज्योति अरोड़ा और आकांक्षा सूरी, कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना गुलाटी तथा सह-कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना जुनेजा और शालिनी गुंबर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी सुरभि राजपाल, किट्टी प्रभारी आंचल खन्ना, संजू अरोड़ा, अंजु मोंगा और सरिता नरूला को बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ क्लब की आगामी सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों को लेकर सदस्यों में उत्साह नजर आया।

  • Related Posts

    लेबर क्वार्टर हटाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों का फूटा गुस्सा, प्रवेश बंद कराने की भी उठी मांग..Video.

    Spread the News

    Spread the Newsपत्थरबाजी की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, पार्षद समेत बड़ी संख्या में लोग हुए एकजुट हल्द्वानी। तल्ली बमौरी शक्ति नगर क्षेत्र स्थित लेबर क्वार्टर से…

    ‘गैंग’ के आरोपों पर धीरज बिष्ट का पलटवार, बोले- मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं…

    Spread the News

    Spread the Newsएबीवीपी प्रत्याशी ने पत्रकार वार्ता में आरोपों को बताया गलत, कहा- छात्र हितों की आवाज बनकर लड़ूंगा चुनाव हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ…