हल्द्वानी:- दीपावली पर मिठास में जहर घोल रहीं तीन फैक्ट्रियां सील……

Spread the News

हल्द्वानी। दीपावली पर्व से पूर्व मिठाइयों और अन्य खाद्य उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान तीन अवैध फैक्ट्रियों को सील कर उनके उत्पादों के सैंपल लिए गए। इन फैक्ट्रियों में बताशे और खिलौने बनाने में खड़िया और अन्य स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रशासन को बनभूलपुरा और गांधीनगर क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की अवैध फैक्ट्रियों के संचालन की सूचना मिली। इस पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम राहुल शाह और तहसीलदार कुलदीप पांडे के नेतृत्व में टीम ने अब्दुल्ला बिल्डिंग, गांधी नगर और बनभूलपुरा थाने के पीछे स्थित फैक्ट्रियों में छापेमारी की। निरीक्षण में पाया गया कि फैक्ट्रियों में गंदगी और अस्वच्छ माहौल में खील, खिलौने और बताशे तैयार किए जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थों के इस्तेमाल की भी आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट को उत्पादों के सैंपल परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं, वहीं तीनों फैक्ट्रियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि त्योहारों के समय मिलावटखोरी या अवैध उत्पादन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Related Posts

नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का प्रहार, अराजकता फैलाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे….

Spread the News

Spread the Newsवीडियो फुटेज से होगी अराजकता फैलाने वालों की पहचान, ट्रबल मेकर्स की सूची तैयार; निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान निकाली…

जनता दरबार में आए जमीन, सड़क, बिजली और भरण-पोषण के मामले,आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, सड़क, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र, भरण-पोषण और कॉलेज प्रबंधन समिति समेत विभिन्न…