उत्तराखंड: कुत्ते के काटने से कांस्टेबल की मौत, घर में मचा कोहरा…….

Spread the News

उत्तराखंड। पुलिस विभाग में कार्यरत कांस्टेबल की आवारा कुत्ते के काटने से मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल ने एंटीरेबीज का इंजेक्शन भी लगवाया था।

जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय दीपक 2002 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह मुख्य आरक्षी पद पर पौड़ी पुलिस लाइंस में तैनात थे। लिवर की बीमारी के चलते 15 दिन पहले ही वह उत्तर प्रदेश के शामली जिले में स्थित अपने गांव आए थे, जहां वह अपना उपचार करा रहे थे। परिजनों ने बताया कि 29 जून को वह सामान खरीदने बाजार गए थे। वहां आवारा कुत्ते ने उनके पैर पर काट लिया था। कुत्ते के काटने से घायल कांस्टेबल के पैर में अधिक दर्द होने पर सोमवार को उन्हें मेरठ के एनसीआर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार रात उनकी मौत हो गई।

कांस्टेबल के भाई अजय ने बताया कि अस्पताल जाने से पहले दीपक के सिर, पैर और हाथों में दर्द था। शरीर में बेचैनी थी। इसके अलावा आंखों से भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था।

अस्पताल के डा. शाहआलम कुरैशी ने बताया कि दीपक के पैर में कुत्ते के काटने से घाव हो गया था। घाव के कारण पूरे शरीर में सेप्टिक फैल गया था। सेप्टिक के कारण ब्लड प्रेशर कम होने के बाद हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। उनके शरीर में पीलिया के भी लक्षण थे।

परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी भारती भी उत्तराखंड पुलिस में सिपाही है। भारती की तैनाती फिलहाल हरिद्वार कोतवाली में चल रही है। दीपक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…