उत्तराखंड: वेडिंग पॉइंट में लगी भीषण आग, चार वाहन जलकर हुए खाक…….

Spread the News

ऋषिकेश। गंगानगर क्षेत्र में एक वेडिंग पॉइंट में भीषण आग लग गई। शुक्रवार सुबह चार बजे शॉर्ट सर्किट से लगी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

घटना के समय वहां छह लोग सो रहे थे। वेडिंग पॉइंट में रखे कपड़े के टेंट और फोम की कुर्सियों और गद्दों ने आग को और भड़का दिया। देखते ही देखते आग ने वहां खड़े चार वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। लगातार बढ़ती आग से आस पास के घरों पर भी खतरा मंडराने लगा। तत्परता दिखाते हुए लोगों ने घरों में रखे गैस सिलिंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पहुंची दमकल की आठ गाड़ियों को भी आग को काबू करने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। मेयर शंभू पासवान ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वेडिंग पॉइंट के निकट के कुछ मकानों तक भी आग पहुंच गई। जिससे लोग अपना सामान बचाने में जुटे रहे।

  • Related Posts

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…