आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान…

रात में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, गाजियाबाद का रहने वाला था 20 वर्षीय छात्र

रुड़की। आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। छात्र की पहचान गाजियाबाद निवासी आयुष रजौरिया (20) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात आईआईटी के सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह नेगी ने कोतवाली रुड़की पुलिस को गोविंद भवन में एक छात्र के फंदे से लटके होने की सूचना दी। इस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छात्र गोविंद भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर बीएस-10 में रहता था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो सुरक्षा गार्डों की मदद से उसे खुलवाया गया। अंदर छात्र का शव चादर के फंदे से पंखे पर लटका मिला।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पांडेय भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने छात्र के लैपटॉप की भी जांच की। आईआईटी अस्पताल के चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत्यु करीब पांच से छह घंटे पहले होने की जानकारी दी।
पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में भिजवा दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पंचायतनामा की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
  • Related Posts

    गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

    431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…

    इंस्पिरेशन स्कूल की बेटी बनी न्यायिक अधिकारी, विद्यालय और परिचितों में खुशी की लहर…

    पीसीएस (जे) परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया विद्यालय और क्षेत्र का मान, छात्र-छात्राओं को दिए सफलता के मंत्र हल्द्वानी। कभी इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हेड गर्ल बनकर नेतृत्व…