उत्तराखंड : खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से खेत स्वामी और मजदूर की मौत………

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के काशीपुर में खेत में लगी पानी की मोटर में करंट आने से खेत मालिक भूपेंद्र सिंह (70) और मजदूर सलविंदर सिंह(24) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह का गांव के पास ही खेत है। बीते बृहस्पतिवार को भूपेंद्र सिंह और उनके यहां काम करने वाला सलविंदर सिंह उर्फ निक्का पुत्र स्व. गुरचरण सिंह खेत पर पानी लगाने गए थे। इसी दौरान सलविंदर सिंह को पानी की मोटर से करंट लग गया जब भूपेंद्र सिंह ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गए और दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बचने की उम्मीद पर परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र सिंह के तीन बेटे हैं, एक बेटा कई वर्ष से इंग्लैंड में रह रहा है। बेटे सुरेंद्र सिंह ने बताया सलविंदर सिंह उनके यहां काम करता था। खेत में पानी लगाते समय मोटर में आए करंट की चपेट में सलविंदर सिंह आया और उसे बचाने के लिए पहुंचे पिता भी करंट की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई।

मृतक सलविंदर सिंह उर्फ निक्का के भाई लखविंदर सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार है। इस कारण परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसके भाई सलविंदर पर थी। बताया कि वह बीते कई साल से भूपेंद्र सिंह के यहां नौकरी कर रहा था। हादसे में उसके भाई की मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया कि अब परिवार में वह और मां है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…