उत्तराखंड हल्द्वानी: गौलापार में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, विकास प्राधिकरण ने डेढ़ सौ से ज्यादा अवैध प्लॉट किए ध्वस्त, देखें Video

बिना अनुमति 31 हजार वर्ग मीटर भूमि पर हो रही थी अवैध प्लाटिंग

हल्द्वानी। गौलापार के देवला तल्ला पजाया में बिना अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने लगभग 150 प्लाटों पर बुलडोज़र चला दिया। प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ला और सिटी मजिस्ट्रेट/प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में लगभग तीन हेक्टेयर भूमि पर अवैध प्लाटिंग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 2023 में भूमि पर कोर्ट से ध्वस्तीकरण का आदेश भी जारी हुआ है, जिसके विरोध में किसी ने भी कोई विरोध दर्ज नहीं कराया गया। प्रशासन द्वारा भी चालान और नोटिस जारी किए गए थे। बृहस्पतिवार को कार्रवाई को अंजाम देते हुए जेसीबी की मदद से सभी प्लॉटों में हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

 

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। वहीं कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग  मौके पर एकत्रित हो गए लेकिन अधिकारियों द्वारा उन्हें समझाने के चलते कार्रवाई सुचारू रूप से चलती रही। प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ल और सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने साफ किया कि बिना अनुमति  किसी भी प्रकार की प्लाटिंग या निर्माण कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई अवैध निर्माणकर्ताओं के लिए कड़ा संदेश है कि नियमों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही अब दंडनीय होगी। प्राधिकरण द्वारा आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    चारा लेने निकली वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सड़क किनारे मिली बेहोश

    काशीपुर। पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकली 60 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू…

    छोटी दीपावली पर आँचल दुग्ध संघ ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

    लालकुआं। छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के पावन पर्व पर नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने देशवासियों, दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं और पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं। संघ ने सभी के…