उत्तराखंड ऊधमसिंह नगर: तमंचे के बल पर बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ऊधमसिंह नगर: नानकमत्ता में घर में अकेली नाबालिग के साथ गांव के ही युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। परिजनों के लौटने पर डरी-सहमी बालिका ने मां को घटना के बारे में बताया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस व पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता की मां ने पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार 11 मई को वह परिवार के साथ किसी काम से बाहर गई थीं। घर पर उनकी बेटी अकेली थी। तभी गांव की युवक गुरमीत सिंह उर्फ गैजु घर में घुस आया। बेटी को घर में अकेली देख उसने उसके  तमंचा दिखाकर बालिका को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…