उत्तराखंड हल्द्वानी: गौला के किनारे अतिक्रमण पर चला प्रशाशन का बुलडोजर,देखें वीडियो

Spread the News

हल्द्वानी। गौला नदी के आरक्षित वन क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। उपजिलाधिकारी राहुल शाह के नेतृत्व में राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और बचा हुआ अतिक्रमण जेसीबी की मदद से हटवा दिया। प्रशासन की ओर से बीते कुछ दिनों से निरंतर चल रही निरीक्षण कार्रवाई के चलते अधिकांश अतिक्रमणकारियों ने पहले ही अपने अस्थायी ढांचे स्वयं हटा दिए थे। लेकिन जो ढांचे अभी भी मौके पर बने थे, उन्हें बलपूर्वक ध्वस्त कर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान SDM राहुल शाह ने वन विभाग को सख्त निर्देश दिए कि उक्त आरक्षित भूमि पर तत्काल प्रभाव से अधिपत्य स्थापित किया जाए और क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाकर दोबारा अतिक्रमण की संभावनाओं पर पूर्ण विराम लगाया जाए। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, तहसीलदार कुलदीप पांडे तथा वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…