उत्तराखंडः देह व्यापार का भांडा फोड़, कैफे और बिल्डिंग से लखनऊ और कोलकाता की कई युवतियां पकड़ी

काशीपुर: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर अनैतिक कार्यों का भंडाफोड़ किया। बाजपुर रोड स्थित एक मॉल में संचालित कैफे में छापे के दौरान दो नाबालिग जोड़े आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़े गए। वहीं, रामनगर रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग में चल रहे देह व्यापार के अड्डे से चार युवतियों को मुक्त कराया गया।

कैफे में छिपा था “अनैतिक” राज!

बाजपुर रोड पर मौजूद मॉल में चल रहे एक कैफे में अचानक की गई छापेमारी में दो नाबालिग जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। कैफे का सह-संचालक हिरासत में लिया गया। छापे की खबर लगते ही मॉल के पांच से ज्यादा कैफे और दो स्पा सेंटर के संचालक अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए।

बिल्डिंग में चल रहा था गंदा खेल, चार युवतियाँ छुड़ाई गईं

रामनगर रोड पर ROB के पास बन रही एक बिल्डिंग में भी एएचटीयू ने छापा मारा, जहां अनैतिक कार्य संचालित हो रहे थे। मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ और तीन युवक गिरफ्तार किए गए। पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि उन्हें लखनऊ और कोलकाता से लाकर इस गंदे धंधे में जबरन धकेला गया।

छह लोगों पर केस दर्ज, गिरफ्तारियां हुईं

इस पूरे मामले में एएचटीयू प्रभारी बंसती आर्य की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें संजीव कुमार, सुधीर कुमार, और सचिन को कैफे मामले में जबकि आदिल, सलमान, और खालिद को मानव तस्करी से संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

 

  • Related Posts

    हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद

    हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से चुराते थे दोपहिया वाहन, मैकेनिक चोरी की बाइक के पार्ट्स काटकर बेचता था हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह…

    घर का ताला तोड़ उड़ाए जेवर, 19 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो सगे भाई…

    50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचे शातिर चोर, 2.69 लाख के जेवरात बरामद हल्द्वानी। लालकुआं के आजाद नगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के…