उत्तराखण्ड हल्द्वानी: पहले मां-बेटी को स्कूटी से मारी टक्कर, अब पुलिस से शिकायत न करने की मिल रही धमकी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Spread the News

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व हुए सड़क हादसे ने अब नया मोड़ ले लिया है। स्कूटी सवार की लापरवाही से घायल हुई मां-बेटी को न सिर्फ इलाज के लिए जूझना पड़ा, बल्कि अब अस्पताल में धमकियां भी झेलनी पड़ी हैं। पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता पूजा कोरंगा, निवासी चौफला चौराहा दमुवाढूंगा, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 मार्च को वह अपनी बेटी के साथ कल्पवृक्ष मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया।

पीड़िता के अनुसार, दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद उनकी बहन अस्पताल में देखरेख कर रही थी। इसी दौरान एक युवक अस्पताल पहुंचा और खुद को स्कूटी चालक का बेटा बताते हुए पीड़िता और उसकी बहन को पुलिस में शिकायत न करने की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले में अज्ञात स्कूटी चालक व सोनू नामक युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…