उत्तराखंड- मौसम विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट किया जारी

Spread the News

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि राज्य के ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों को छोड़कर, अन्य सभी जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल से 19 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की जा सकती है। अगले कुछ दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

मौसम परिवर्तन को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इधर हल्द्वानी में मंगलवार को सुबह से तेज धूप खिली रही। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…