मार्गों के नाम बदलने के बाद अब धामी सरकार ने बदले चार स्कूलों के नाम

देहरादून। उत्तराखंड में धामी सरकार ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के उद्देश्य से कई राजकीय इंटर कॉलेजों के नाम बदले हैं। यह बदलाव देहरादून, टिहरी गढ़वाल, चम्पावत और पौड़ी गढ़वाल के स्कूलों में किए गए हैं।

नाम बदले गए स्कूलों के नामों की सूची:

टिहरी गढ़वाल: राजकीय इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार का नाम अब शहीद हवलदार बचन सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार रखा गया है।

चम्पावत: राजकीय इंटर कॉलेज दुबचौड़ा का नाम अब शहीद लांस नायक विक्रम सिंह राजकीय इंटर कॉलेज दुबचौड़ा कर दिया गया है।

देहरादून: राजकीय इंटर कॉलेज हटाल (चकराता) का नाम अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित झांऊराम शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज हटाल (चकराता) रखा गया है।

पौड़ी गढ़वाल: राजकीय इंटर कॉलेज सैंधर (बीरोंखाल) का नाम अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शम्भू प्रसाद जोशी राजकीय इंटर कॉलेज सैंधर (बीरोंखाल) कर दिया गया है।

बदलाव की वजह: सरकार का कहना है कि इन स्कूलों के नामों में पहले शहीदों या स्वतंत्रता सेनानियों के नाम शामिल नहीं थे। राज्य में स्कूलों के नाम शहीदों के नाम पर रखने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह कदम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सम्मान देने के लिए उठाया गया है।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद

    हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से चुराते थे दोपहिया वाहन, मैकेनिक चोरी की बाइक के पार्ट्स काटकर बेचता था हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह…

    घर का ताला तोड़ उड़ाए जेवर, 19 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो सगे भाई…

    50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचे शातिर चोर, 2.69 लाख के जेवरात बरामद हल्द्वानी। लालकुआं के आजाद नगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के…