उत्तराखंड: खाई में गिरी राशन से भरी पिकअप, ड्राइवर समेत तीन की मौत

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर चामी के समीप डामटा में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार वाहन चालक सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पिकअप वाहन परचून का सामान लेकर मोरी जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

डामटा (उत्तरकाशी) में एक यूटिलिटी खाई में गिरने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

चौकी प्रभारी नौगांव एसआई राजेश कुमार ने तीनों लोगों की मौत की पुष्टि की है। शवों को खाई से बाहर निकाला गया, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद

    हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से चुराते थे दोपहिया वाहन, मैकेनिक चोरी की बाइक के पार्ट्स काटकर बेचता था हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह…

    घर का ताला तोड़ उड़ाए जेवर, 19 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो सगे भाई…

    50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचे शातिर चोर, 2.69 लाख के जेवरात बरामद हल्द्वानी। लालकुआं के आजाद नगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के…