हल्द्वानी:छत से गिरी मासूम, मौत, इंदिरा नगर क्षेत्र का मामला

Spread the News

हल्द्वानी: इन्द्रानगर क्षेत्र में हुए दुखद हादसे में दो वर्षीय मासूम की छत से गिरने से मौत हो गई। घटना मोहम्मदी चौक के पास की है, जहां बच्ची खेलते-खेलते रेलिंग के सहारे छत पर चढ़ने लगी, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गई। शाम लगभग 4:30 बजे यह हादसा हुआ, जब बच्ची अपनी मां और 10 वर्षीय बड़ी बहन के साथ घर पर थी। गिरने के बाद बच्ची को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां आईसीयू बेड न मिलने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मासूम बच्ची आयत के पिता जाहिर पेशे से पुताई के ठेकेदार हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। यह दुखद घटना एक बार फिर घरों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता की ओर इशारा करती है

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…